भाजपा प्रत्याशी रावत के नामांकन सभा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल

उदयपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए होने वाले नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होने जा रही है। उदयपुर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. मन्नालाल रावत 28 मार्च को जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा 30 मार्च को अपने नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. रावत के नामांकन प्रक्रिया के दौरान  प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी भाग लेंगे। इससे पहले नगर निगम में सभा भी आयोजित होगी, जिसे मुख्यमंत्री, सीपी जोशी सहित भाजपा के प्रदेश स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी संबोधित करेंगे। सभा में भाजपा के आठों विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभा के लिए नगर निगम में विशाल पांडाल तैयार कराया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!