जगदीश सालवी अध्यक्ष, चौहान सचिव

उदयपुर। प्रतापनगर स्थित जय अम्बे माँ सेवा समिति की रविवार को हुई बैठक में जगदीश सालवी अध्यक्ष और चंद्रवीर सिंह चौहान सचिव निर्वाचित हुए। इस अवसर पर कार्यकारिणी में गुरदीप सिंह दिगपाल उपाध्यक्ष, दिनेश खूबचंदानी कोषाध्यक्ष, गणेश स्वामी सहसचिव, अनिल सालवी संगठन मंत्री, ललित सालवी प्रचार मंत्री और राहुल सक्सेना सांस्कृतिक मंत्री चुने गए। सलाहकार समिति में अशोक खूबचंदानी, सत्य नारायण पहाडीया, शंकर स्वामी, दिनेश शर्मा, जितेन्द्र पालीवाल, शंकर चंदेल, मदन सªल पब्लिक स्कूल ाहू, सुनील जैन, नरेंद्र मनवानी
किशन खटीक और मोहित सक्सेना निर्वाचित हुए। मन्दिर प्रबंधक कमेटी में पूर्व पार्षद धनपाल स्वामी, पार्षद संजय भगतानी, रणजीत सिंह दिगपाल और विशाल दिगपाल सर्वसम्मति से मनोनीत किये गए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!