विवादित सीएमएचओ बामनिया को हटाया, अशोक आदित्य नए सीएमएचओ

उदयपुर।पिछले महीने में हुए कई घटनाक्रमों को लेकर विवादित उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. शंकर लाल बामनिया का तबादला राज्य सरकार ने शुक्रवार रात कर दिया। उन्हें इसी कार्यालय में जिला शिशु एवं प्रजनन अधिकारी (आरसीएचओ)के पद पर नियुक्ति दी हैे, जबकि इस पद पर सेवारत डॉ. अशोक आदित्य को जिले का नया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। जिन्होंने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सौ दिनों की कार्ययोजना उनकी प्राथमिकता होगी।
इधर, आरसीएचओ बनाए गए डॉ. शंकर लाल बामनिया ने पदभार ग्रहण नहीं किया है। गौरतलब डॉ. बामनिया पिछले महीने से लगातार विवादों में रहे हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!