उदयपुर निगम की बड़ी कार्रवाई : आयड़ नदी से दशकों पुराने अतिक्रमण हटाए

चार पूरे मकान सहित दर्जनों पक्के अतिक्रमण ढहाए
उदयपुर, 16 मार्च(): नगर निगम ने शनिवार को शहर की धड़कन रही आयड़ नदी के पेटे से दशकों पुराने अतिक्रमण ढहाए। भारी विरोध के बीच निगम के दस्ते ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तोड़कर ही दम लिया। इस तरह निगम ने चार पूरे मकान सहित दर्जनों पक्के अतिक्रमण ढहा दिए।
निगम ने टीम शनिवार कल सुबह ही दस जेसीबी, दस डंपर, दस ट्रेक्टर, एक क्रेन और एक कंप्रेसर मशीन के अलावा तीस मजदूरों को लेकर आयड़ नदी के पेटे में पहुंची। निगम की टीम ने पहले अवैध अतिक्रमियों को अपना सामान सुरक्षित निकालने को बोला, जिसके बाद पक्के निर्माणों को दहाना शुरू कर दिया। निगम की इस कार्रवाई का अतिक्रमियों ने महिलाओं को आगे कर विरोध करना शुरू कर दिया किन्तु भारी पुलिस जाब्ता के आगे उनकी एक भी नहीं चली। निगम की टीम ने पहले सारे पक्के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया, जिसके बाद कच्चे अवैध अतिक्रमण को भी हटा दिया। यह कार्रवाई अल सुबह से अपरान्ह चार बजे तक तब तक चली, जब तक सारे अवैध अतिक्रमण हटा दिए नहीं गए। निगम ने अवैध अतिक्रमणों को लेकर पहले ही डिमार्केशन कर रखा। इस दौरान चार मकान तो पूरी तरह ध्वस्त किए, जो नदी पेटे की भूमि पर ही बना लिए गए थे। निगम ने ध्वस्त मलबे को मौके पर नहीं छोड़ा, बल्कि जेसीबी के जरिए ट्रेक्टरों में भरा और दूसरी जगह पहुंचाया।
महिलाओं ने पत्थर उठाकर किया विरोध
नगर निगम जब अवैध कब्जों को हटा रही थी तो प्रभावित परिवारों की महिलाएं हाथ में पत्थर लेकर विरोध में उतर गई। हालांकि भारी पुलिस जाब्ते को देखकर एक भी महिला हमलावर नहीं हुईं। महिलाओं ने निगम के दस्ते से झगड़ने का भी प्रयास किया। नगर निगम ने अतिक्रमण की जद में आ रहे एक स्कूल के भवन के हिस्से तथा सरकारी शौचालय को ध्वस्त करने का निर्णय लिया, जिसे आगामी चरणों में हटाया जाएगा।
सेवाश्रम से आयड़ पुलिया तक बनेगी सर्विस रोड
शहर विधायक ताराचंद जैन जबसे विधायक बने तब से वह आयड़ नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान में जुटे हैं। बताया गया कि आयड़ नदी के एक तरफ सेवाश्रम तक पूरा अतिक्रमण हटाने के बाद नदी किनारे सर्विस रोड बनाई जाएगी। यह रोड आयड़ पुलिया तक जाएगी।
फोटो कैप्शन.. उदयपुर की आयड़ नदी में अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी और नगर निगम की कार्रवाई में मकान ढहने से रोती महिलाएं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!