उदयपुर। योग सेवा समिति व डॉ. सुन्दरलाल दक चेरिटेबल ट्रस्ट योग सेवा समिति द्वारा डॉ. सुन्दरलाल दक की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मल्लतालाई स्थित येग सेवा समिति परिसर में 12 मार्च से तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।
समिति की प्रेम दक ने बताया कि शिविर में योगाचार्य विजय बहादुर यादव सभी को प्रातः 7 से 8 बजे तक विभिन्न प्रकार के योग करवायेंगे। इस अवसर पर काढ़ा वितरण भी किया जायेगा।
तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर आज से
