उदयपुर, 8 सितंबर। शहर के सूचना केंद्र में जिला स्तरीय दो दिवसीय इन्स्पायर आर्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को किया जाएगा। विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित आर्ट की यह जिला स्तरीय प्रदर्शनी सूचना केंद्र की कला वीथी में सुबह 11:00 बजे से आयोजित होगी।
इन्स्पायर आर्ट प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, विशिष्ट अतिथि प्रकाशचंद्र माहेश्वरी ,मुख्य कार्यकारी, (कॉर्पोरेट मामले और पावर) आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड होंगे वही अध्यक्षता प्रधानाचार्य डीके गुप्ता करेंगे।
विद्यालय के कला शिक्षक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालय के छात्रों द्वारा निर्मित पेंटिंग, स्केचिंग, नेचर ड्राइंग ,वेक्टर आर्ट, मॉडर्न आर्ट ,होम आर्ट, मॉडर्न आर्ट फिग्रोसी एवं नॉन फिगरेटिव आर्ट, आर्ट इंटीग्रेटेड एजुकेशन की प्रदर्शनी में यूनाइटेड नेशन 17 गोल्स पर आधारित पेंटिंग का भी प्रदर्शन होगा। आरएसडब्ल्यूएम मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.बी. खटोड़ ने सभी विद्यार्थियों ,अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
