उदयपुर 8 सितम्बर। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं राज्यसभा सदस्य माननीय रंजन गोगोई सपत्निक 10 सितम्बर, शनिवार को दोपहर 2.45 बजे डबोक एयरपोर्ट आएंगे तथा 3 बजे सड़क मार्ग द्वारा माउण्ट आबु के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 12 सितम्बर को दोपहर 1.45 बजे माउण्ट आबु से उदयपुर आएंगे तथा 3.20 बजे वायुयान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने पुलिस विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शनिवार को उदयपुर में
