फतहनगर। चंगेड़ी में विशाल भजन संध्या एवं ठाकुर जी की पदरावणी के साथ ही मंदिर स्थापना कार्यक्रम का समापन किया गया।
चक्र भवानी सत्संग मंडल बड़वाई (मेवाड़) के गायक कलाकार धनराज जोशी, सोनू जोशी, पुनीत मेनारिया, गणपत जोशी द्वारा प्रस्तुत सत्संग का रावत राजपूत समाज के महिला एवं पुरूषों ने आनंद लिया। संभागीय अध्यक्ष भेरूसिंह गोपालपुर, उपाध्यक्ष कैलाश सिंह नवानिया, युवा अध्यक्ष कैलाश सिंह बराडा, बलवंत सिंह जैतपुर भंवर सिंह देवरिया, कालू सिंह कपासन, जमना सिंह रईतलियास, रतन सिंह जीवा खेड़ा, छगन सिंह नवानिया, सुरेंद्र सिंह नेतावाल, मोहनसिंह मुगना, हरिसिंह चगेड़ी,गोवर्धन सिंह चंगेड़ी, प्रकाश सिंह भांडावास,गोविंद सिंह भांडावास, करणसिंह डांग, महेंद्र सिंह चंगेड़ी, करणसिंह चंगेडी, गोवर्धन सिंह चंगेडी रेलवे, रतनसिंह चंगेडी रेलवे,ईश्वरसिंह चंगेडी समेत समाजजन उपस्थित थे। चंगेड़ी हथाई पर संभागीय कार्यकारिणी के नेतृत्व मे कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संभागीय युवा उपाध्यक्ष पहलवान सिंह ताराखेड़ी,संभागीय मीडिया प्रभारी भेरूसिंह नवानिया,संरक्षक मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह चंगेड़ी,संभागीय सचिव गोवर्धन सिंह खदौड़ा,मीडिया सह प्रभारी श्यामसिंह नवानिया को शामिल किया गया।