राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरार्थियों को दी विभिन्न लाभकारी जानकारियां

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चल रहे विशेष शिविर के दौरान शनिवार को राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक विजय जैन ने स्वास्थ्य सम्बन्धी जरूरी जानकारी के अलावा संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों की जानकारी एवं बचाव के उपाय बताए। थानाधिकारी रविन्द्रसिंह ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी प्रदान की। रेली का आयोजन किया गया एवं नेहरू बाल उद्यान में श्रमदान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्रभारी बसन्तीलाल खटीक के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनवरीलाल पाीक ने की। इस अवसर पर देवीलाल पालीवाल,विजय माली,खुशनुमा बानू,ओमप्रकाश जटिया,रामलाल आदि उपस्थित रहे।

चंगे़ड़ी में मंदिर स्थापना कार्यक्रम आज से
फतहनगर। चंगेड़ी में राजस्थान रावत राजपूत महासभा के बैनर तले रविवार सेे पिपलाज माताजी एवं आशापुरा माताजी के मंदिर की स्थापना एवं ठाकुरजी की पदरावणी का कार्यक्रम होगा। रविवार को दोपहर 3 बजे कलश यात्रा एवं ठाकुरजी की पदरावणी होगी। रात्रि 8 बजे भजन संध्या एवं रात्रि जागरण होगा। सोमवार को प्रातः सवा सात बजे मंदिर स्थापना एवं प्रसादी का कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम चंगेड़ी,डांग,भांडावास कालीखान व बीकाखेड़ा के समाजजनों द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!