उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर में वर्तमान आधुनिक समय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा निति के तहत कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों को इंफर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय के पाठ्यक्रम के अंतर्गत ए आई – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व कोडिंग के बारे में अध्ययन करवाया जाएगा तथा आने वाले वर्षो में इसे उच्च कक्षाओं में भी प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।
प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि एक छात्र को वे सभी विषय पढ़ने की सुविधा मिलनी चाहिए, जो भविष्य में उसके लिए नए आयाम खोलेगी। इसी दृष्टिकोण से आई टी के साथ – साथ ए आई व कोडिंग का पाठ्यक्रम आगामी सत्र से प्रारंभ किया जा रहा है। शाला के प्रो. वाइस चेयरमेन श्री गोंविन्द अग्रवाल ने बताया कि इससे बच्चे लाभान्वित होकर शिक्षा के क्षैत्र में हो रहे निरंतर परिर्वतन के लिए स्वयं को प्रभावी ढंग से तैयार कर पाएँगें।
डी. पी एस, उदयपुर में बच्चे पढेंगे ए आई व कोडिंग का पाठ्यक्रम
