उदयपुर। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, मोती चौहटा के पास राजदर्शन होटल के सामने हाथीपोल में विश्व यूनानी दिवस के उपलक्ष में यूनानी चिकित्सा शिविर 11 फरवरी , रविवार को आयोजित किया जाएगा। डॉ सना वकार ने बताया कि हकीम अज़मल खां के जन्म दिवस को विश्व यूनानी दिवस के तौर पर हर साल 11 फरवरी को पूरे विश्व मे विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता हैं।
विश्व यूनानी दिवस के तहत रविवार को दिन में 11 बजे से 3 बजे तक गर्दन,कमर ,पीठ,कन्धे,जोड़,साइटिका, चर्म रोग एवं मौसमी बीमारियों का निःशुल्क उपचार , ओषधियों ओर जोशांदा (काढ़ा) का वितरण किया जाएगा इसके साथ ही हिज़ामा थैरेपी (कपिंग थेरैपी) भी की जाएगी।
