गांव-शहर का भ्रमण कर लेंगी योजनाओं का जायजा
उदयपुर 4 सितंबर। मुख्य सचिव उषा शर्मा सोमवार को उदयपुर दौरे पर रहेंगी और दिन भर शहर व गांवों का दौरा करते हुए राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं व अन्य लोक हितकारी कार्यक्रमों का जायजा लेंगी।
जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मुख्य सचिव सुबह 9 बजे फतेहसागर झील के विकास कार्यों का अवलोकन करेंगी। इसके बाद गांधी ग्राउंड पहुँच कर जनजाति खेल छात्रावास की खेल प्रतिभाओं के अभ्यास का अवलोकन करेंगी। इसके अलावा तीरंदाजी खेल प्रतिभाओं की तीरंदाजी एवं हॉकी प्रैक्टिस मैच का भी अवलोकन करेंगी। इसके बाद दिनभर में वे इंदिरा रसोई, ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सालय, छात्रावास, विद्यालय, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के प्रैक्टिस मैच, राजीविका के कार्य, पौधरोपण आदि की समीक्षा करेंगी। मुख्य सचिव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न फ़्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की धरातलीय समीक्षा कर सकती हैं। रविवार दोपहर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने गांधी ग्राउंड पहुँच कर मुख्य सचिव के दौरे के मध्यनजर आवश्यक व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव उषा शर्मा आज उदयपुर दौरे पर
