जिले भर में उत्साह से मनाया जा रहा है नो बेग डे

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

बेदला में बालिकाओं ने प्रिंसिपल-शिक्षक बन संभाली कक्षाएं

उदयपुर, 3 सितंबर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले भर के विद्यालयों में नो बैग डे पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है । शिक्षक दिवस के उपलक्ष में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बेदला की बालिकाओं द्वारा स्वयं प्रिंसिपल और विषयाध्यापक बन कर बिना बैग के आठ कालांश का शिक्षण कार्य करवाया।

प्रेरक प्रधानाचार्य निर्मला आशिया और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक गजेंद्र मोहन चौबीसा ने बालिकाओं को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर नो बेग डे के कार्यक्रम के तहत शिक्षक बन कर शिक्षण कार्य के लिए प्रोत्साहित कर सम्मानित किया। नो बेग डे और शिक्षक सम्मान के इस प्रेरक वाकये का सीबीईओ मुकेश पालीवाल ने अवलोकन किया। इसके बाद सभी बालिकाओं ने पेन और पुष्पगुच्छ देकर गुरुजनों का सम्मान किया। इस दौरान बालिका भगवती चौहान, कुसुम राजपूत, पारस डांगी, किरण भोई, आशा डांगी, तमन्ना डांगी ने सहित 51 बालिकाओं ने बालिका बनी प्रिंसिपल भगवती चौहान के निर्देशन में अध्ययन-अध्यापन कार्य पूरे उत्साह और मनोयोग से संपादित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!