गो.ति.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री एवं गो.चि.105 श्री विशाल बावा व गो.चि.श्री लाल बावा ने श्री ध्वजाजी का किया आरोहण….
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने भी किये श्रीध्वजाजी आरोहण के दर्शन….
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने भी किये श्रीध्वजाजी आरोहण के दर्शन….
उदयपुर, 27 जनवरी। पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के तिलकायत श्री गो.ति.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्र दमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं गो. चि.105 श्री विशाल बावा की प्रेरणा से हैदराबाद के वैष्णव श्री लक्ष्मीदास आर शाह और उनकी कमेटी के सदस्यों की विनती पर गुरुवार को साक्षात श्रीजी प्रभु ध्वजा जी के रूप में 35 वर्षों के पश्चात हैदराबाद श्री ध्वजा जी के रूप में पधारे ! पुष्टिमार्गीय परंपरा में श्रीजी प्रभु अपने वैष्णव जनों को दर्शन देने स्वयं उनके घर पधारते हैं और इसी भाव से श्रीजी प्रभु ध्वजा जी के रूप में वैष्णव जनों के घर पधारते हैं और इसी क्रम में तिलकायत श्री की आज्ञा से श्री ध्वजा हैदराबाद पधारे! हैदराबाद में श्री ध्वजाजी का यह आनंद उत्सव 28 जनवरी तक अलग-अलग विभिन्न प्रकार के मनोरथ एवं उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
श्री ध्वजा जी का आरोहण दिनांक 26/1/ 2024 को हैदराबाद शहर में भव्य शोभायात्रा के साथ श्री ध्वजाजी मुख्य आरोहण स्थल जलविहार नेकलेस रोड, हैदराबाद पर पधारे जँहा मुख्य मनोरथी श्री लक्ष्मीदास आर शाह एवं उनकी कमेटी के सदस्यों व हजारों वैष्णव जनों ने श्री ध्वजा जी की अगवानी की एवं भव्य स्वागत किया तत्पश्चात गो.ति.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री एवं गो.चि. श्री 105 श्री विशाल बावा व गो. चि.श्री लाल बावा ने श्रीजी प्रभु की छवि के ऊपर श्री ध्वजा जी का आरोहण किया तथा श्री विशाल बावा ने श्री जी प्रभु एवं श्री ध्वजा जी की आरती उतारी ! इस अवसर पर श्री ध्वजाजी के दर्शन करने हजारों की संख्या में हैदराबाद में वैष्णव जनों का सैलाब उमड़ पड़ा ! इस अवसर पर श्री ध्वजाजी के मुखिया संजय सांचीहर, श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, मंदिर मंडल के सदस्य समीर चौधरी,तिलकायत श्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, श्रीनाथजी मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, समाधानी उमंग मेहता आदि उपस्थित थे !
