उदयपुर। 16 जनवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पुनः राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने पर एवं अलवर ग्रामीण से विधायक टीकाराम जूली को राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष बनने पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर एवम उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री गजेंद्र कोठारी ने हर्ष व्यक्त किया है।
चौधरी एवं डॉ राजपुरोहित और कोठारी ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर कहा कि राजस्थान में कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभायेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में मजबूती के साथ उठाएगी। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा साहब के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव लडेगी और सुनिश्चित विजय प्राप्त करेगी। गोविंद सिंह डोटासरा जी एवं श्री टीका राम जूली जी की नियुक्ति पर इन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में करणपुर उपचुनाव में शानदार सफलता प्राप्त की है। टीकाराम जूली एक जमीनी स्तर के नेता है और वर्तमान में अलवर ग्रामीण से विधायक है। अशोक गहलोत सरकार में सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री के रूप में भी जुली का काम सराहनीय रहा। पहली बार दलित चेहरे के रूप में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर भी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
