तेरापंथ महिला मंडल द्वारा बच्चों को बांटे गए तिल के व्यंजन

उदयपुर। तेरापंथ महिला मंडल उदयपुर द्वारा मकरसंक्रांति पर्व पर आचार्य महाश्रमण दीक्षा कल्याणक वर्ष पर दो वर्ष के लिए गोद लिये गये राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंचबटी में बच्चों को तिल से बने व्यंजन और चॉकलेट्स का उपहार दिया गया ।साथ ही बच्चों के साथ सितोलिया व रिंगा- रिंगा रोजेस जैसे मनोरंजन खेल कार्यक्रम भी खिलाए गए ।
प्राथमिक विद्यालय में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने महाश्रमण जी के कल्याण के दीक्षा दिवस पर पेंटिंग द्वारा नामांकन भी किया गया और साथ ही साथ वहां पर श्रीमती रेखा सोलंकी के सहयोग से पाँच आम के पौधे का रोपण भी किया गया
इस अवसर पर तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा बच्चों को मकर संक्रांति पर्व के दिन आगामी गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए डांस के स्टेप्स भी सीखाये गए ।
 उल्लेखनीय है कन्या मंडल सह संयोजिका निष्ठा पोरवाल द्वारा हर शनिवार को बच्चों को डांस प्रैक्टिस करवाया जाएगा ।
कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा बाबेल मंत्री ज्योति कच्छारा उषा चौहान, आशा हरकावत,आशा सुराणा , कविता सुराणा,कोमल गांधी ,कन्या मंडल सहसयोजिका निष्ठा पोरवाल श्रीमती रेखा सोलंकी उपस्थित थी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!