100 फीट रोड मित्र मंडल का मकर संक्रांति कार्यक्रम संपन्न

उदयपुर-सेक्टर चार,100 फीट रोड पर कुछ समर्पित कार्यकर्ताओं का मैत्री संगठन कार्यरत है जो सामाजिक और धार्मिक कार्य करता रहता है मगर मकर संक्रांति पर यह विशेष आयोजन करता है जिसमें टेंट समियाना लगाकर आगंतुकों,आने वाले सभी मेहमानों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को भोजन प्रसादी का लाभ दिया जाता है।
आज के कार्यक्रम की जानकारी मैत्री समूह के सुरेश परमार व गिरधारी कुमार ने संयुक्त रूप से दी।हमारे संवाददाता ने स्वयं तटस्थान का अवलोकन कर इस कार्यक्रम की भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम को देखने राजनीतिक,सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं इस तरह के कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।भाजपा राणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र मारू अपनी टीम के साथ पूरे समय उपस्थित रहकर निर्देशन करते देखे गए।टीम के नंदलाल जी व सलीम भाई ने बताया कि सभी के सहयोग से एवं सामग्री व अर्थ सहयोग से यह कार्यक्रम होता है। नंदा भाई व निर्मल भाई ने जानकारी दी की कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया।टेंट के नीचे ही एक सहयोग पत्र लगाया गया उसमें लोग अपनी मर्जी से सहयोग राशि समर्पित कर रहे थे।पूर्व पार्षद भूपेंद्र जैन व अरुण मारूं ने बताया की इस कार्यक्रम को रजनी डांगी,चंद्र सिंह कोठारी,जितेंद्र मारू,हेमंत बोहरा,लोकेश कोठारी,गजपाल सिंह राठौड़,कविश जैन सहित कई पदाधिकारी ने देखा व सराहा

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!