सब्जी मंडी परिसर में व्यापारियों व युवाओं ने किया रक्तदान

असम के राज्यपाल कटारिया व जिला कलेक्टर पोसवाल ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला
उदयपुर, 14 जनवरी। शहर के सविना स्थित सब्जी मण्डी परिसर में रविवार को सब्जी मण्डी “युवाज” द्वारा रक्तदान एवं निःशुल्क शारीरिक जांच शिविर आयोजित किया गया। समाजसेवी स्वर्गीय श्री प्रकाश माटा की स्मृति में श्री सब्जी फ्रूट व्यापारी एसोसिएशन एवं एसएमवाई द्वारा आयोजित इस शिविर  में  व्यापारियों एवं युवाओं ने अपनी भागीदारी निभाते हुए रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल सहित कई प्रबुद्ध जनों ने शिविर में भाग लिया। श्री कटारिया और कलेक्टर पोसवाल ने रक्तदान को महादान बताया और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश खिलवानी एवं अन्य सदस्यों  ने अतिथियों का स्वागत किया और शिविर की व्यवस्थाएं संभाली।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!