मदार एवं घोड़ानकलां में ग्रामीणों को किया जागरूक, पात्रजनों को किया लाभान्वित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम
उदयपुर, 14 जनवरी। जिले में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पंचायत समिति बड़गांव के ग्राम पंचायत मदार एवं घोड़ानकला में यात्रा वैन का स्वागत अतिथियों एवं अधिकारियों ने किया। तत्पश्चात माननीय राष्ट्रपति  व प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर गोगुंडा विधायक प्रतापलाल गमेती,  जिला परिषद् सदस्य श्रीमती पुष्पा शर्मा, प्रधान श्रीमती प्रतिभा नागदा, मदार सरपंच श्रीमती लक्ष्मी बाई, घोडानकला सरपंच श्रीमती लीला बाई, समाजसेवी जितेन्द्र नागदा,  दीपक शर्मा, भोपालसिंह राणा, निर्मल कंठालिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर स्थल पर उपखण्ड अधिकारी रमेश चन्द्र बहेड़िया, विकास अधिकारी अनिल श्रीमाल,  तहसीलदार पर्वतसिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी रामजीलाल वर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों-अधिकारियों ने
केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं आयुष्मान भारत योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर जल योजना जल-जीवन मिशन, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेशंन योजना एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओ व प्राकृतिक खेती की आम-जन को जानकारी दी। इस अवसर पर 54 मृदा कार्ड किसानों को वितरित किये गये। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 15, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 14, प्रधान मंत्री जनऔषधी योजना 14, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना के तहत् 26 नवीन आवेदन भरे गये, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 29, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत् 53,  प्रधानमंत्री दीनदयाल उपाध्याय 4 एवं प्रधानमंत्री आवास योजना 27 आवेदन भरवाये गये। चिकित्सा विभाग द्वारा यात्रा में 2909 व्यक्तियो के स्वास्थ्य की जांच की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!