उदयपुर, 12 जनवरी। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्रधिकरण अध्यक्ष के निर्देशों के एडीजे कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रेजीडेंसी व भूपालपुरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बालिकाओं के लिए जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी व प्रधानाचार्य रेजीडेंसी स्कूल मंचासीन रहे ।
शर्मा ने बालिकाओं को कानूनी जानकारियां प्रदान की और उन्हें मेहनत करते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भूपालपुरा विद्यालय में प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा, श्रीमती इंदिरा करतला शिक्षिका, इंदू जैन तथा रेसीडेंसी में प्राचार्या श्रीमती रंजना मिश्रा, श्रीमती संगीता सोनी आदि उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज
उदयपुर, 12 जनवरी। माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के तत्वावधान में राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्लेटिनम जुबली समारोह के अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री चंचल मिश्रा के करकमलों द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 जनवरी को सुबह 9 बजे गांधी ग्राउण्ड में होगा।
प्राधिकरण सचिव एढडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि उदयपुर जिले के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारीगण के मध्य दौड़, साईक्लिंग, बैडमिण्टन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, शतरंज, कैरम प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 13 व 14 जनवरी को एवं इसका फाइनल 21 जनवरी को होगा।
