उदयपुर, 30 दिसंबर। गोगुन्दा स्थित महाराणा प्रताप राजतिलक स्थल पर केन्द्रीय मंत्री के स्वागत के दौरान आए तुला क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के समक्ष अपनी परिवेदनाएं रखी। बड़गांव प्रधान श्रीमती प्रतिभा नागदा के साथ ग्रामीणों ने कलक्टर को अवगत कराया कि तुला क्षेत्र के गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग अपने निर्धारित मार्ग से निर्मित नहीं होकर अवाप्त की गई भूमि से बाहर की भूमि पर बनाया जा रहा है। इस पर कलक्टर ने बड़गांव उपखण्ड अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर वस्तु स्थिति से अवगत कराएं। उन्होंने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
साधारण सभा की बैठक 16 को
उदयपुर, 30 दिसंबर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 16 जनवरी सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख श्रीमती ममता कुंवर पंवार की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं के साथ विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने दी।

31 दिसंबर की रात्रि 12 बजे तक तय मानक अनुसार बजा सकेंगे ध्वनि विस्तारक यंत्र
उदयपुर, 30 दिसंबर। उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से जिला कलक्टर अरिंवंद पोसवाल ने एक आदेश जारी कर 31 दिसंबर को आयोजित नववर्ष के कार्यक्रमों में ध्वनि प्रदूषण के मानकों की पालना करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए रात्रि 12 बजे तक की छूट प्रदान की है।