22 जनवरी को सर्व समाज से उत्सव मनाने का आव्हान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
मेवाड़ के महाराजा एवं आराध्य एकलिंगनाथ को निमंत्रण
आज सभी प्रमुख मंदिरों में निमंत्रण
कल से 10 जनवरी तक देंगे घर-घर निमंत्रण
उदयपुर, 30 दिसम्बर। श्री राम लला जन्मभूमि आयोध्या जी से विधि विधान पूर्वक पूजित अक्षत कलश का वितरण उदयपुर के सभी बस्तियों में हो चुका है। मेवाड़ के महाराजा एवं आराध्य प्रभु एकलिंगनाथ को अक्षत कलश भेंट कर आयोध्या जी में श्री राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी का निमंत्रण सर्व समाजजन के माध्यम से दिया गया। अक्षत कलश उदयपुर विभाग के सह कार्यवाह डॉ कौशल शर्मा ने प्रदान किया।
कार्यक्रम को उदयपुर महानगर कार्यवाह विष्णु शंकर नागदा ने संबोधित किया एवं श्री राममंदिर की जानकारी देते हुए बताया कि इतने वर्षों के प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्री राम लला मंदिर में विराजेंगे यह क्षण सभी के लिए अद्भुत रहने वाला है। इस दिन के लिए आव्हान किया की सभी मंदिरों में पूजा पाठ, रामायण, हवन अनुष्ठान, हनुमान चालीसा आदि करने की रचना बनी है, जिसे सर्व समाज मंदिरों में एकत्र होकर इस दिन को महाउत्सव के रूप में मनाएंगा।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान उदयपुर संयोजक अशोक प्रजापत ने बताया कि सभी बस्तियों में अक्षत कलश गाजे-बाजे के साथ पहुंच चुके है। अब इन अक्षत कलश को बस्ती प्रमुख एवं संयोजक समाजजन के साथ अपनी-अपनी बस्तियों के मंदिरों में रथ यात्रा एवं शोभायात्रा के स्वरूप में ले जाया जा रहा है।
आज सांयः तक उदयपुर के सभी प्रमुख मंदिरों में निमंत्रण दिया जाएगा।
उदयपुर को 9 नगर एवं 2 खंड की इकाईयों, 73 बस्ती एवं 113 गांवों एवं 268 उप बस्ती की रचना में बांटा गया है।
1 जनवरी से सर्व समाज अपनी बस्ती के मंदिर से अक्षत लेकर घर-घर निमंत्रण देंगे। इस हेतु उदयपुर में 268 उप बस्ती के कार्यकर्त्ताओ की टोली बनाई गई है।
टोली के माध्यम से घर के मुखिया को अक्षत एवं वितरण की सामग्री दी जाएगी, प्रभु श्री राम के दर्शन का आमंत्रण अक्षत के निमित दिया जाएगा, साथ में प्रभु श्री राम के मंदिर का एक चित्र एवं राम मंदिर से संबंधित जानकारी का पत्रक दिया जाएगा।
इस अवसर पर सर्व समाज से आग्रह किया गया की आगामी 22 जनवरी का दिन महाउत्सव के रूप में मनाया जाए, इस दिन दोपहर में अपनी बस्ती के मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम कर सर्व समाज के साथ सामूहिक भजन आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा जाए एवं सांयकाल अपने-अपने घरों में दीप प्रचलित कर इस दिन को दीपावली के रूप में मनाया जाए।
निमंत्रण कार्यक्रम में महानगर संयोजक अशोक प्रजापत, महानगर सहसंयोजक कपिल चित्तौड़ा, शंभू सिंह आसोलिया,  करण सिंह, किशन सोनी एवं खण्ड संयोजक हिम्मत सिंह एवं विभिन्न के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!