शतरंज से होता है चौहमुखी विकास- न्यायाधीश मिश्रा गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने रोमांचक उलटफेर किए

द्वितीय एडवोकेट प्रेमचंद मोगरा स्मृति विंटर कप क्लासिकल बिलो 1600
अंतराष्टीय फीडे रेटेड रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता

उदयपुर। चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, राजस्थान राज्य शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ एवं विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में आयोजित एवं सम्पूर्ण भारत में बहुप्रतिष्ठित “लेकसिटी चेस फेस्टिवल” के अंतर्गत स्वर्गीय प्रेमचंद मोगरा जी की स्मृति में द्वितीय विंटर कप क्लासिकल बिलो 1600 फीडे रेटिंग लेकसिटी ओपन चेस टूर्नामेंट 2023 का शुभारंभ आज दिनांक 22 दिसंबर को मुख्य अतिथि माननीय जिला न्यायाधीश श्री चंचल मिश्रा, विशिष्ट अतिथि भरत जोशी (अध्यक्ष, बार एसोसिएशन), श्री राजेश शर्मा (महासचिव, बार एसोसिएशन), आयोजन प्रमुख मनीष जी मोगरा, मुख्य संरक्षक तुषार जी मेहता एवं चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष श्री राजीव भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, सचिव विकास साहू की उपस्थिति में हुआ । 
 प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर राजेंद्र तेली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दूसरे चक्र के पश्चात लगभग सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने जहां  जीत दर्ज की तो वहीं कुछ अन्य गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने रोमांचक उलटफेर भी किए । इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में 316 रेटिंग प्राप्त खिलाड़ियों सहित कुल 545 खिलाड़ी भाग ले रहे है जिसमें भारत के लगभग 20 राज्यों के अलावा अमेरिका एवं कनाडा के खिलाड़ी भी दिमागी घोड़े दौड़ा रहे है । हरियाणा के 4 वर्षीय आर्यश मयंक एवं महाराष्ट्र की 5 वर्षीय समायरा ओंकार जहां सबसे कम उम्र तो सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी 84 वर्षीय उत्तर प्रदेश के श्री क्रांति कुमार गुप्ता इस स्पर्धा में आकर्षण का केंद्र बने हुवे है । प्रथम चक्र में मध्य प्रदेश के काव्यांश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के प्रतीक वाधवानी को, बिहार के मोहम्मद तफसीर आलम ने गुजरात के वारान्य लक्ष्मी को, हरियाणा के भारत भूषण ने राजस्थान के युवराज सुराणा को, दिल्ली के हरमिंदर सिंह ने यू एस ए के आरव राय को, गुजरात के सुरेश चावड़ा ने गुजरात के तुषार को, गुजरात के वेदांत रुपेश भाई ने हरियाणा के ध्रुवंश सेठी को, गुजरात के ऋषित शर्मा ने राजस्थान के संजय सेन को, लेकसिटी के रिशान जैन ने राजस्थान के आरव माथुर को, लेकसिटी के यजत व्यास ने महाराष्ट्र के कृष्ण बनकर को, लेकसिटी के हेमेंद्र सिंह मकवाना ने महाराष्ट्र के एकाग्र मेहर को, लेकसिटी के सुधाकर ने राजस्थान के हिरव उत्तमानी को, लेकसिटी के मेहुल पालीवाल ने हरियाणा के ईशन गुप्ता को, लेकसिटी के मिताश साहू ने राजस्थान के सचिन जैन को हराकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई प्रतियोगिता का तीसरा चक्र शनिवार प्रातः 9:00 बजे खेला जाएगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!