चीरवा वन क्षेत्र में थे दो भालू, एक हाईवे क्रोस करते समय वाहन की चपेट में आया

उदयपुर। शहर के समीप नाथद्वारा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक भालू की मौत हो गई। माना जा रहा है कि चीरवा क्षेत्र में मौजूद दो भालुओं में से एक की मौत के बाद अब एक ही भालू रह गया। वन्यजीव गणना के दौरान इस क्षेत्र में विभाग की गणना में दो भालू सामने आए थे।
क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे दोपहिया वाहन चालक ने फूलों की घाटी पर वन विभाग के कर्मचारी को भालू की मौत की सूचना दी थी। मौके पर गए वनकर्मी भालू को चेतक सर्कल स्थित पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार दोपहर मृत भालू का देबारी स्थित वन विभाग के नाके पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया कि अंबेरी—चीरवा के जंगल में दो भालू वन्यजीव गणना में दर्ज है। जो पुरोहितों का तालाब और जैव विविधता पार्क के आसपास देखे जाते थे। संभावना जताई जा रही थी कि यह भालू भी उन्हीं दो भालुओं में से एक था और हाईवे क्रोस करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!