फतेहनगर. धुनिमाता मन्दिर प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में अध्यक्षता कर रहे राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने मेवाड़ी पगड़ी एवम जी.जी.वाल्व मजदूर संघ उदयपुर के अध्यक्ष रोशन लाल गायरी,महामंत्री मनोज जांगिड़,लालूराम सुथार,राजमल चारण एवम मावली क्षेत्र के इंटक कार्यकर्ताओं ने उपरणा पहना कर मावली के नवनिर्वाचित विधायक मुख्य अतिथि पुष्कर लाल डांगी को सम्मानित किया। जी.जी. वाल्व कर्मचारियों के लिए बेहतरीन वेतन समझौता सम्पन्न करवाने पर संघ कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यों ने जगदीश राज श्रीमाली को मेवाड़ी पगड़ी व उपरणा पहना कर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित विशिष्ठ अतिथि धुनिमाता सरपंच नरेश मेघवाल,उप सरपंच व डबोक मण्डल अध्यक्ष नाना लाल नागदा,इंटक के मांगी लाल प्रजापत,खुशवेंद्र कुमावत,हिम्मत सिंह झाला,चंद्रशेखर मेनारिया,चम्पा लाल,रमेश चंद्र,सिपाही लाल एवम खेमली ब्लॉक के महासचिव देवेन्द्र कुमार चौधरी और जी.जी.वाल्व के महाप्रबंधक सरोज कुमार को उपरणा पहना कर सम्मानित किया।समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमाली ने मावली विधानसभा से पुष्कर लाल डांगी के विजयी होने पर बधाई देते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मेहनत कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराया उसके लिए इंटक के सभी साथियों को धन्यवाद दिया। विधायक पुष्कर लाल डांगी ने अपने सम्बोधन में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करवाने के लिए श्रीमाली एवम इंटक कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप अपने अपने उद्योग में ईमानदारी व कुशलता से काम करेंगे तो आपकी उन्नति सुनिश्चित होगी।समारोह का संचालन उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ महामंत्री मांगी लाल प्रजापत ने किया और स्वागत सम्बोधन जी.जी.वाल्व मजदूर संघ अध्यक्ष रोशन लाल गायरी ने व धन्यवाद महामंत्री मनोज जांगिड़ ने दिया।सम्मान समारोह में उदयपुर व मावली क्षेत्र के उद्योगों के श्रमिक प्रतिनिधि व श्रमिक साथी उपस्थित थे।सम्मान समारोह पश्चात सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
मावली विधायक डांगी का श्रीमाली के नेतृत्व में इंटक ने किया सम्मान
