डूंगरपुर। डूंगरपुर नए साल में अब अजमेर डिस्कॉम नया नवाचार करने जा रहा है।इसके तहत अजमेर डिस्कॉम के चित्तौड़गढ़ सहित कुल 17 जिलों में 12सर्किलों के 55 लाख 87 हजार 780 उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतों केलिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। विद्युत लाइन नीचे झूल रही है, खेतों केबीच से निकल रहे तार टूटकर गिर गए हैं, पोल ही तिरछे हो गए हैं या नीचे से गलकर टूट रहे हैं, ट्रांसफार्मर से केबल खराब हो गई है, मीटर सही नहीं चल रहा है या ऐसी कोई भी शिकायत जो सीधे उपभोक्ता से जुड़ी है। इन शिकायतों के लिए आपको पावर हाउस या डिस्कॉम के कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में बिजली के बिलों पर ही बार कोड छपकर आएंगे, जिसे स्कैन करके शिकायतकर्ता अपनी शिकायत संबंधी फोटो अपलोड कर सकेंगे।
डूंगरपुर : अब बिजली बिल के बारकोड से दर्ज करवा सकेंगे शिकायत
