फतहनगर। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत पालिका क्षेत्र के फतहनगर-सनवाड़ कस्बे में क्लीन टाॅयलेट मिशन के तहत सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का काम इन दिनों प्रगति पर है।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत आम नागरिकों से अपील भी की जा रही है कि वे अपने आस पास स्वच्छता रहें। पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं का इस्तेमाल करें। शहर की स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें।
