सांस्कृतिक मेलों से विधार्थियों का बढ़ता है मनोबल – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर 02 दिसम्बर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के विधार्थियों की ओर से शनिवार को महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित संस्कृति मेला 2023 का शुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग, डाॅ. बलिदान जैन, डाॅ. रचना राठौड़, डाॅ. सुनिता मुर्डिया, डाॅ. अमी राठौड़ ने फीता काट कर किया। मेले में महाविद्यालय के छात्राध्यापकों ने विभिन्न परिषद्ो के माध्यम से मेले में चाट, पानी पुरी, बेकरी आईटम, चाय, गर्म पकोड़ी, पीजा के साथ पारम्परिक राबड़ी, दाल-बाटी व ढोकले के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं की भी स्टाॅल लगाई जिसका अतिथियों के साथ विधार्थी, आमजन व अभिभावकों ने जमकर लुफ् उठाया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विधार्थियों को मनोबल मिलने के साथ अपनी प्रतिभा को आमजन के समक्ष प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। उन्होंने विधार्थियों का आव्हान किया कि वे महाविद्यालय द्वारा आयोजिक की जानेे वाली हर गतिविधि में किसी न किसी रूप में अवश्य ही भाग ले।
मेेले में एमएड, बीएड, बीएड बाल विकास, बीए बीएड, बीएससी बीएड के छात्राध्यापकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
यह जानकारी निजी सचिव केके कुमावत ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!