उदयपुर के रोहित को मिला दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड

उदयपुर, 30 नवम्बर(ब्यूरो): लेकसिटी के रोहित कोठारी को पिछले दिनों मुम्बई में आयोजित अवार्ड नाइट में दादा साहब फाल्के अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।
रोहित को युवा इंटरप्रेन्योर एवं एंटरटेनमेंट मीडिया जर्नलिस्ट के रूप में यह अवार्ड मिला। दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड देश के सबसे नामचीन अवार्ड में शामिल है। इस अवार्ड शो में राजस्थान से एकमात्र रोहित कोठारी का चयन किया गया था। बता दें कि डिजिटल मीडिया में सक्रिय कोठारी देश के बड़े न्यूज पेपर एवं न्यूज पोर्टल को सेलेब्रिटी कलाकारों को न्यूज देते हैं। प्रोफेशन से इंटीरियर डिजाइनर रोहित को इससे पहले भी कई अवार्ड मिल चुके हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!