एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब उदयपुर में

उदयपुर.29 नवंबर। मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के क्षेत्र में कोचिंग के सबसे बड़ा ब्रांड एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड राजस्थान में विस्तार करने जा रहा है। कोटा के साथ जयपुर, जोधपुर, सीकर, भीलवाड़ा के बाद अब झीलों के शहर उदयपुर में भी ऑफलाइन सेंटर की शुरुआत बुधवार को हो गई।
समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ थे। जबकि विशिष्ट  अतिथि उदयपुर के जिला कलेक्टर आईएएस अरविंद कुमार पोसवाल रहे। एलन कोटा प्रेसिडेंट विनोद कुमावत व आईआईटी हेड जीवन ज्योति अग्रवाल ने बताया कि समारोह अशोक नगर मेन रोड स्थित होटल रेडिसन ग्रीन में हुआ। यहां पूजा के बाद अतिथियों ने पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग एवं एलन के पूर्व छात्र मौजूद रहे।

एलन के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने बताया कि इस शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों की बरसों की आस पूरी हो गई है। एलन अब विस्तार कर रहा है। ‘हर घर में एलन‘ की तर्ज पर विद्यार्थियों के सपने पूरे करने के लिए यह शुरुआत की जा रही है। इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में विद्यार्थी कोटा आते हैं, इसके बावजूद भी हजारों ऐसे विद्यार्थी जो नहीं आ पाते। उन तक एलन पहुंचेगा। किसी भी प्रतिभा को पढ़ाई के अभाव में रुकने नहीं दिया जाएगा। 18 अप्रैल 1988 को स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड वर्तमान में 7 देशों के साथ भारत के 24 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 57 शहरों में स्टडी सेंटर के माध्यम से शिक्षा मुहैया करवा रहा है। एलन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है और हम कोटा कोचिंग जैसी गुणवत्ता यहां भी मिलेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!