दिनेश पी. भोंसले द्वारा निर्देशित ‘गाथन’ है गोवा फिल्म पैकेज की आरंभिक फिल्म
PIB दिल्ली। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) जैसे फिल्म महोत्सवों की खूबसूरती यह है कि वे देश के कोने-कोने से अलग-अलग भाषाओं में बयान की कहानियों की वैविध्यपूर्ण श्रृंखला पेश करते हैं। इस वर्ष भी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा की फिल्मों का एक विशेष रूप से क्यूरेटेड पैकेज पेश कर रहा है, जिसे कल से आईएफएफआई के विभिन्न स्थलों पर प्रदर्शित किया जाएगा। गोवा पैकेज की शुरुआत कल (24.11.2023) आईनॉक्स स्क्रीन-4, पणजी में दिनेश पी. भोंसले द्वारा निर्देशित कोंकणी फिल्म गाथन के प्रदर्शन से होगी।
गोवा फिल्म्स पैकेज के अंतर्गत फिल्में और उनका निर्धारित समय इस प्रकार हैं :

1.गाथन
निर्देशक: दिनेश पी. भोंसले
सारांश: 63 वर्षीय कमलाकर उर्फ तातू के अपने छोटे भाई बाबुलगो (58) के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। तातू मछली पकड़ने का कारोबार करता है जबकि बाबुलगो मुंबई में बस चुका है। तातू का बेटा सदा (26) एक स्थानीय बिल्डर के साथ काम करता है जबकि बाबुलगो की बेटी वेदिका (25) अमेरिका में कार्यरत है और उसने अपने अमेरिकी मित्र से शादी कर ली है। अमेरिकी युवक से उसकी शादी तातू और ग्रामीणों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। देवता का आशीर्वाद लेने के लिए बाबुलगो नए जोड़े के साथ गोवा यात्रा की योजना बनाता है। तातू नए जोड़े को आरामदायक महसूस कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करता है, लेकिन वे होटल में रुकने का फैसला करते हैं। तातू को इस बात का बहुत दुख पहुंचता है। बाबुलगो उससे वादा करता है कि वह जोड़े के साथ उसके साथ दोपहर का भोजन करेगा। वित्तीय संकट के बावजूद तातू पड़ोसियों और दोस्तों को आमंत्रित करके स्वागत समारोह की व्यवस्था करता है। निर्धारित दिन पर बाबुलगो घर नहीं पहुंचता। सदा ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल करने की कोशिश करता है, लेकिन उसका फोन बंद है। तातू चिंचित हो जाता है, क्योंकि मेहमान इकट्ठे हो गए हैं और बाबुलगो और नए जोड़े से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रदर्शन स्थल और समय: आईनॉक्स- स्क्रीन 4, पणजी 24.11.2023: शाम 7 बजे

2. #एमओजी
निर्देशक: नीलेश मालकर
सारांश: प्रवासी भारतीय शेफ लियोनेल को परिवार से अलग रहने वाले अपने पिता की मृत्यु के बाद संपत्ति के मामलों की देखरेख के लिए गोवा लौटना पड़ता है। वह अपनी मां की मृत्यु के लिए मानसिक रूप से अपने पिता को जिम्मेदार मानता है। इस बात की संभावना बहुत कम होती है कि वह प्यार में पड़ेगा, लेकिन ठीक वैसा ही हो जाता है, जब उसकी मुलाकात अपने पिता के ब्रेड डिलीवरी के कारोबार को संभालने वाली जीवंत, चुलबुली स्वभाव वाली सेलिना से होती है। सेलिना और उसकी बहन ने बचपन में ही अपनी मां को खो दिया था और उसके बाद उनका पालन-पोषण पिता-एंथनी ने किया था। आख़िरकार सेलिना और लियोनेल को प्यार हो जाता है, लेकिन सेलिना के पिता उसके बारे में एक गहरा रहस्य जानते हैं । हालांकि उसके रिश्तेदार और करीबी दोस्तों ने उसे सेलिना को रहस्य बताने को कहा है, लेकिन वह झिझकता है। सच्चाई पता चलने पर सेलिना टूट जाती है तो वह लियोनेल से रिश्ता तोड़ लेती है। क्या प्यार उनके दिलों तक पहुंचने का रास्ता खोज लेगा या लियोनेल सब कुछ छोड़कर कनाडा वापस चला जाएगा?
प्रदर्शन स्थल और समय: मैकक्विनेज़ पैलेस- I, पणजी 26.11.2023: अपराह्न 2.20 बजे

3. क्रेजी मोगी
निर्देशक: क्राइस्ट सिल्वा
सारांश: फिल्म अर्जुन और जोआकिम के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे वे रॉय की मदद से अपने प्रेम की राह में आई विभिन्न बाधाओं को पार करते हैं। यह फिल्म हास्यप्रद लेकिन रिश्तों पर परिपक्व प्रस्तुति है। फ़िल्म की पूरी यात्रा के दौरान, पात्र प्रेम और जीवन पर एक नया दृष्टिकोण तलाशते हैं।
प्रदर्शन स्थल और समय: मैकक्विनेज़ पैलेस- I, पणजी 27.11.2023: अपराह्न 2.20बजे

4. मारवत
निर्देशक: राजाराम गोपाल तुरी
सारांश: मारवत अंतर-जातीय विवाह के विषय पर आधारित एक लघु फिल्म है। यह दो अलग-अलग जातियों के लोगों की प्रेम कहानी है। लड़की म्हार नामक निचली जाति से है। म्हार बांस के हस्तशिल्प बनाने की कला के लिए जाने जाते हैं। हर शादी में इन हस्तशिल्पों की अहम भूमिका होती है। यह फिल्म हमारे समाज में मौजूद पूर्वाग्रहों और पक्षपातों पर प्रकाश डालती है।
प्रदर्शन स्थल और समय: आईनॉक्स- स्क्रीन 3, पणजी 27.11.2023: सुबह 9.15 बजे

5. पीस लिली सैंड कॉसल
निर्देशक:हिमांशु सिंह
सारांश: जानकी की मुलाकात उसके पति जॉय की पूर्व पत्नी मानवी से होती है। फ्लैट के स्वामित्व के हस्तांतरण के संबंध में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने पर उनकी बातचीत के दौरान, मानवी बातचीत के माध्यम से अपने ‘घर’ की झलक देखने की एक भावनात्मक यात्रा पर निकलती है, जहां दोनों को जीवन के नए सबक सीखने को मिलते हैं।
प्रदर्शन स्थल और समय: आईनॉक्स- स्क्रीन 3, पणजी 25.11.2023: सुबह 9.15 बजे

6. द व्हिटनेस
निदेशक: ट्रॉय रिबेरो
सारांश: गोवा की बारिश में चित्रित यह मनोवैज्ञानिक ड्रामा हमें बताता है कि जब सत्तर साल का जोआकिम अपने अतीत को फिर से देखता है और एक रहस्य उजागर करने के लिए मजबूर हो जाता है, तो सच्चाई कैसे सामने आती है। अंत में, दर्शकों इस ऊहापोह में रह जाते हैं कि क्या यह रहस्योद्घाटन उनके रिश्ते को बदल देगा।
प्रदर्शन स्थल और समय: आईनॉक्स- स्क्रीन 3, पणजी 27.11.2023: सुबह 9.15 बजे

7. यशोदा
निदेशक: प्रवीण चौगुले
सारांश: लेखिका माधुरी अशीर्गड़े ईश्वरी की कहानी सुना रही हैं। एक बार लेखिका ने ईश्वरी को उसकी दो बेटियों सना और शिखा के साथ देखा। पूछताछ करने पर माधुरी को पता चला कि ईश्वरी ने अपनी प्रिय नौकरानी हंसा की मृत्यु के बाद उनमें से एक को कानूनी रूप से गोद लिया था। लघु फिल्म यशोदा मानवता के सार और मातृत्व को सराहने की कहानी है।
