आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली तीसरे नंबर पर

– टॉप-4 में तीन भारतीय, गिल टॉप पर बरकार, बॉलिंग में सिराज एक स्थान फिसले
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बुधवार को जारी हुई ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग के टॉप-4 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं। शुभमन गिल पहले, विराट कोहली तीसरे और कप्तान रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। वहीं, पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। वर्ल्ड कप 2023 में कोहली ने कुल 765 रन बनाए, जिसमें 3 शतक शामिल हैं। बॉलिंग रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के केशव महाराज टॉप पर बने हुए हैं, जबकि भारत के मोहम्मद सिराज को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड तीसरे से दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
बल्लेबाजी में डेरिल मिचेल को फायदा
बल्लेबाजों में भारत के शुभमन गिल पहले नंबर पर कायम हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को एक स्थान का फायदा हुआ है। वे 7वें से छठे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को एक स्थान का नुकसान हुआ है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!