उदयपुर। शहर भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द जैन को आज अनेक समाजों का भारी समर्थन मिलनें से कार्यकर्ताओं में जोश आ गया।
ताराचन्द जैन ने आज वसीटा समाज, नाथ सम्प्रदाय, कालबेलिया समाज, बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलें और शहर के विकास पर चर्वा की। सभी ने भाजपा द्वारा शहर के विकास के लिये उठायें गये कदमों की सराहना की और ताराचन्द जैन से अपेक्षा की कि वे भी पूर्व विधायक गुलाबचन्द कटारिया के नक्शे कदम पर चलते हुए शहर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस पर जैन ने उन्हें ने पूरा विश्वास दिलाया कि वे अंतिम श्वांस तक इस शहर के विकास के लिये हर समय तत्पर रहेंगे। इस के बाद वे वार्ड 64 के केशवनगर,रूपसागर,चंदनवाडी क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा,मंडल महामंत्री कनवर निमावत,महेंद्र कुमार दोषी,वार्ड पार्षद राकेश जैन,गौतम प्रकाश गांधी जीवन्द्र जैन,पुनीत शर्मा,ध्रुव पटवा,प्रकाश जैन,बाबूलाल कोठारी,सुरेश आंचलिया, महावीर जैन,सुरेश कोड़िया, रेवाशंकर माली मौजूद थे।
आज अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत सहेलीनगर, देवाली से की। तत्पश्चात नगर निगम,धूलकोट चौराहा स्थित फाइव स्टार गार्डन,माली कोलोनी स्थित विनायक वाटिका,कच्ची बस्ती में आयोजित सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने केवल कागजी घोषणाओं और थोथे वादों से बचकर जिन्होंने शहर में विकास कार्य किए हैं उन्हें ही जीतने का आवाहन किया।
आजाद नगर भोपा मगरी एवं कानजी का हाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चुनाव पर चर्चा की। हाथीपोल स्थित मावा गणेशजी मन्दिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव में भाग लिया। ढीकली रोड़ पुरानी आटीओ ऑफिस पर नुक्कड़ सभा में भाग लेकर भाजपा को जितानें का आव्हान किया
ताराचन्द जैन को मिला अनेक समाजों का समर्थन
