उदयपुर। प्रताप नगर थाना क्षेत्र में स्थित मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एक कबाड़ मार्केट के पास सुमन फूड फैक्ट्री में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। पहक झपकते ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही एक व्यक्ति मौके पर ही जिंदा जल गया। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एमबी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मरने वाली की पहचान मोहन पुत्र रामगुलाम पासवान निवासी गांव पारा, जिला उन्नाव उत्तरप्रदेश केरूप में हुई है। पुलिस के अनुसारघटना सुबह करीब साढे 9 बजे की है। फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। लोगों ने घटना की सूचना फैक्ट्री मालिक विशाल गलवानी को दी जिन्होंने फायर ब्रिगेड को इस घटना को अवगत कराया। सुंदरवास दमकल स्टेशन से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर गई तथा आग को काबू में किया गया। आग इतनी तेज थी कि फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंचने से पहले ही मोहन जिंदा जल गया। दो अन्य लोग गंभीरघायल हो गए थे जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा वहां से निकाल कर इलाज के लिए एमबी चिकित्सालय में भिजवाया है। मोहन का शवएमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है व रिश्तेदारों के आने पर पास्टमार्टम होगा।
शार्ट सर्किट से आग, 1 जना जिंदा जला, दो घायल
