सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन ने मनाई सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती

उदयपुर।  कलाल समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई। मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती शिव कृपा सेक्टर 9 उदयपुर में सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन परिवार द्वारा धूमधाम से मनाई। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर, दीपक लगाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। संगठन के सभी पदाधिकारी एवं अतिथियों द्वारा बारी बारी से भगवान की पूजा अर्चना की एवं देश में खुशहाली की प्रार्थना की गई।  फिर सभी ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की आरती में भाग लिया और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष नम्रता चौधरी, सचिव अलका चौधरी ,कमला, राजकुमारी, चंद्रकला, गायत्री,किरण,निलम, रेणु चौधरी,कमला व धारावती सुहालका, मधु व लीना जायसवाल, मधुबाला पूर्बिया, तृप्ति, पुष्पा,   अनीता ,  उपस्थित थे। कार्यक्रम मुख्य अतिथि दयालाल चौधरी ,कैलाश चौधरी, नरेश पूर्बिया, उपेंद्र चौधरी, योगेश चौधरी, नरेंद्र चौधरी, गजेंद्र चौधरी, चेतन चौधरी, नितिन चौधरी ,मगन पटेल, बालकृष्ण सुहालका, मनीष जायसवाल व राणा जायसवाल, पिनू,दिपक व जयेश चौधरी थे। अतिथियों का तिलक लगाकर उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष नम्रता चौधरी ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जीवनी के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन धरावती सुहालका ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!