फतहनगर। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है मावली विधानसभा का रण त्रिकोणीय होने के साथ ही रोचक बनता जा रहा है। भाजपा में जहां टिकिट की घोषणा के बाद कुलदीपसिंह चुण्डावत का बागी हो जाना भाजपा के लिए झटका माना जा रहा था लेकिन भाजपा धीरे-धीरे इससे उबर रही है तथा इस वक्त भाजपा प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल मुकाबले में आ चुके हैं। विधानसभा प्रभारी एवं टिकिट के प्रबल दावेदार दिनेश कावड़िया,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत तथा उनका पूरा खेमा पालीवाल के पक्ष में लगा हुआ है। पूर्व विधायक दलीचंद डांगी भी पालीवाल के लिए लग चुके हैं। भाजपा बागी चुण्डावत से होने वाले नुकसान की भरपाई का भी प्रयास कर रही है तथा इसमें वह काफी हद तक सफल भी रही है। फतहनगर में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी की सभा के बाद नगरपालिका क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश पूरे उबाल पर है। भाजपा नेताओं की मेहनत ने पालीवाल को मुकाबले में ला खड़ा किया है। ऐसे में संघर्ष कड़ा हो गया है।
विधानसभा चुनावः मावली का रण बना त्रिकोणीय,नतीजा जो भी हो मुकाबला कड़ा रहेगा
