पीताम्बरा आश्रम में श्रीविद्यार्चन अनुष्ठान एवं ललिताम्बा यज्ञ हुआ

बांसवाड़ा, 17 नवम्बर/गायत्री मण्डल के तत्वावधान में पीताम्बरा आश्रम स्थित हनुमत्पीठ परिसर में नियमित गायत्री यज्ञ के साथ ही शुक्रवार शाम गायत्री मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मर्षि पं. दिव्यभारत पण्ड्या के आचार्यत्व में श्रीविद्यार्चन अनुष्ठान एवं ललिताम्बा यज्ञ हुआ।

इस दौरान् ललितासहस्रनाम, त्रिशती, श्रीविद्या मंत्रों, पीताम्बरा मंत्र, श्रीसूक्त, भैरव, विनायक, महामृत्युंजय, पुरुष सूक्त आदि के मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां दी गई। यज्ञ में पूर्णाहुति मुख्य साधक चेतन भट्ट एवं श्रीमती सपना भट्ट ने दी।

अनुष्ठान एवं यज्ञ में मण्डल के संरक्षक पं. नरहरिकान्त भट्ट, सचिव विनोद शुक्ला, सह सचिव सुभाष भट्ट एवं कार्यकारिणी सदस्य कमलकान्त भट्ट, पं. मधुसूदन व्यास, पं. विनोद त्रिवेदी, कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज नरहरि भट्ट, पं. राजेन्द्र चौबीसा, पं. जय रणा आदि ने हिस्सा लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!