बाप पार्टी के कार्यकर्ता पर चाकू से हमला

बाप प्रत्याशी हेमंत राणा ने कांग्रेस पर लगाया मारपीट का आरोप                                                                                  
बांसवाडा। बागीदौरा विधानसभा में पाटिया गांव में चुनाव प्रचार को लेकर पांच युवकों ने एक युवक पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में उसे महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल युवक भारतीय आदिवासी पार्टी का कार्यकर्ता है। जानकारी के अनुसार पाटिया गांव में कुछ युवकों ने भारत पुत्र पन्नालाल खांट के पीठ पर चाकू से वार किया। इसके बाद आरोपी भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन घायल भारत को महात्मा गांधी हॉस्पिटल लाए जहां उसको भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। भारतीय आदिवासी पार्टी के पदाधिकरियों ने आरोप लगाया है कि यह हमला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। बांसवाड़ा विधानसभा से भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी हेमंत राणा अस्पताल पहुंचे और घायल से हाल-चाल पूछा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने और मारपीट करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!