राज्य अण्डर 13 शतरंज प्रतियोगिता : लेकसिटी की कियाना, मिताश व जेनिल दिखाएंगे दम

उदयपुर। शिवम मैरिज गार्डन में होने वाली बूंदी जिला शतरंज संघ की मेजबानी में राजस्थान राज्य शतरंज संघ  के तत्वाधान में आयोजित राजस्थान राज्य अण्डर 13 शतरंज प्रतियोगिता में चेस इन लेकसिटी की कियाना परिहार, मिताश साहू व जेनिल परिहार अपना दम दिखाते हुए बेहतर प्रदर्शन करेंगे व प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। चेस  इन लेकसिटी के संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि 17 से 19 नवंबर को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों के करीब कल 140 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्विस पद्धति से आयोजित की जाएगी उक्त प्रतियोगिता में प्रथम दो स्थान पर रहे बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे व अन्य खिलाड़ी भी स्पेशल एंट्री के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया  इस अवसर पर राजस्थान राज्य शतरंज के उपाध्यक्ष राजेंद्र तेली, निलेश कुमावत , मनीष चंडालिया, राजस्थान राज्य शतरंज के कार्यकारिणी सदस्य शतरंज प्रशिक्षक व विकास साहू व  कुशाल पटेल व समस्त लेकसिटी के सदस्यों व पदाधिकारी द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!