फतहनगर/ उदयपुर । मावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरुवार को 12 दिव्यांग व 73 बुजुर्गों सहित कुल 85 मतदाताओं को घर घर जाकर मतदान दलों ने मतदान करवाया।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी व होम वोटिंग प्रभारी सवाईलाल रैगर ने बताया कि होम वोटिंग के तीसरे दिन के लिए आवंटित 80 वर्ष से ऊपर के कुल 74 मतों में से 1 की मृत्यु हो जाने से शेष सभी 73 मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। वंही 12 दिव्यांग में से सभी 12 ने अपने मतदान अधिकार का उपयोग किया। इन बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने उन्हें असमर्थता के बावजूद मतदान कराने पर अपनी खुशी जाहिर की है।
