फतहनगर। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथो पर विकास अधिकारी मावली, शैलेंद्र पी खींची द्वारा निरीक्षण कर सुपर वाइजर,बी एल ओ एवं सचिव को पोलिंग बूथ व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी क्रम में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मानव श्रृंखला बनाई गई। उपस्थित ग्रामीणों को मतदान दिनांक 25 नवम्बर एवं समय प्रातः 7 बजे से सांयकाल 6 बजे की जानकारी दी गई। जिसमे ग्राम पंचायत थामला, साकरोदा में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगवाए गए। विकास अधिकारी शैलेंद्र पी खींची द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहयोगिनी एवम ग्रामीण महिलाओं को चुनाव से संबंधित प्रशंसा पत्र मोमेंटो भी प्रदान किए गए। शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आव्हान किया गया। महिला मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर अधिक जोर दिया गया। लोकतंत्र की बारात में नई नवेली दुल्हन के रूप में सरकार बनाने और लोकतंत्र के तिलक को अपनी अंगुली के ऊपर निशान के रूप में लगवाने का विकास अधिकारी ने संदेश दिया। इस दौरान स्वीप कोऑर्डिनेटर देवी काठात, स्वीप सदस्य गण सुरेश कुमार देशबंधु, सचिव हरि नारायण पुरोहित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा पालीवाल, केसर गुर्जर, नीतू पालीवाल,बाबर लाल गमेती सुपरवाइजर लोकेश आमेटा बी एल ओ हीरालाल जेवलिया,हीरालाल गाडरी, मीना जाट, सुरेशचंद्र डांगी, अरविंदसिंह, योगेश आमेटा, मेघा पालीवाल आदि उपस्थित रहे।
पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
