दूध तलाई में डूबने से अधेड़ की मौत

उदयपुर। शहर के दूध तलाई में गुरुवार को 55 वर्षीय अधेड़ की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जवाहर नगर निवासी वेद प्रकाश कोटिया सिंधी के रूप में हुई है। जिसकी शहर में लवली कार डेकोर के नाम से दुकान है।
गुरुवार दोपहर 2 बजे घंटाघर थाना पुलिस को दूध तलाई में नहाते वक्त अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी। जिस पर सिविल डिफेन्स विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका। पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए मर्ग दर्ज किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!