सर्वमंगला दीपावली सहकारीता महोत्सव कल से घरेलु महिलाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

उदयपुर। दिव्य मानव परिवार उदयपुर के सहकारीता प्रकल्प सर्व मंगल सहकारी गृह उद्यमिता संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय दीपावली सहकारिता महोत्सव का उद्घाटन प्रातः 10:00 बजे यूनिवर्सिटी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ वाटिका में होगा  उद्घाटन नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टांक, कुमावत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष युधिष्ठिर कुमावत, डॉ प्रदीप कुमावत, डॉ देवेंद्र कुमावत,डॉ रचना तैलंग करेंगे.
पत्रकार वार्ता में संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया की महोत्सव आयोजन का उद्देश्य घरेलू महिलाओं को सहकारिता से जोड़कर गृह उद्यमिता तथा सामूहिक परिवार के मूल्यों को बढ़ावा देना है. महोत्सव में घरेलू उत्पादन करने वाली महिलाओं को मिठाई,साज सज्जा का सामान,पूजन सामग्री,पटाखे, व्यवसाय प्रमोशन, सहकारिता प्रकोष्ठ से जुड़ने के अवसर मिलेगा.

महोत्सव के पहले दिन 8 नवंबर को प्रातः 10:00 उद्घाटन गणपति वंदन तथा वैदिक रीति से किया जाएगा. महोत्सव में सहकारिता को बढ़ावा देने वाली उदयपुर शहर की महिलाओं का सम्मान मातृशक्ति सम्मान समारोह में किया जाएगा तथा 6:00 से 9:00 बजे तक शाम 6 बजे से गरबा प्रतियोगिता नाईट आयोजित कि जाएगी.
आयोजन सर्व मंगल सहकारी गृह उद्यमिता संघ, सर्व मंगल फाऊंडेशन फॉर रिसर्च एंड कम्युनिटी डेवलपमेंट, विश्व गुरु विद्यापीठ परिषद, मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट,ज्ञान हेल्थ सोसायटी इंस्टीट्यूट, आलोक शिक्षण संस्थान, जयदीप शिक्षण संस्थान,क्षत्रिय कुमावत समाज मेवाड़, प्रयास संस्थान फेडरेशन ऑफ़ दिव्यांग वेलफेयर सोसाइटीज, ज्ञान योग यज्ञ एवं आयुर्वेद संस्थान, रुचिरा आर्ट्स का दिव्य मानव परिवार के सानिध्य में संयुक्त आयोजन है.

दिव्य मानव परिवार उदयपुर एक विशिष्ट प्रकार का उपक्रम है जिसकी स्थापना सन 2016 में उदयपुर शहर के दिव्यांग समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई थी क्योंकि 7 वर्ष की एक दिव्य मानव कल्याण यात्रा करके निःस्वार्थ निष्काम जन सेवी संगठनों का एक बड़ा सामूहिक परिवार कि तर्ज़ पर संगठित होता हुआ आज एक परम कल्याणकारी गृहणि केंद्रित सहकारिता प्रकल्प के रूप में आज सर्व मंगला सहकारी ग्रहोद्यमिता संघ के माध्यम से गृहिणियों के कौशल पूर्ण उत्पादों/कलाकृतियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय दीपावली सहकारिता महोत्सव दिनांक 8-9-10 नवंबर को इंद्रप्रस्थ गार्डन में आयोजित किया जा रहा है.
यह एक नवीन प्रयास है जिसमे स्थानीय स्तर परसामूहिक परिवार के गृहणी केंद्रित स्थानीय सहकारिता आधारित घरेलु सामाजिक अर्थ व्यवस्था का मॉडल विकसित करने का प्रयोग किया जा रहा है.

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!