मस्ती, आनंद और उल्लास, उपहारों की भेंट के साथ सम्पन्न हुआ उनके घर भी दीया जले महाभियान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

वनवासियों को सहानुभूति की नहीं समानुभूति की आवश्यकताःडॉ. कुमावत

उदयपुर, 06 नवम्बर। कालीवास गाँव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का परिसर बच्चों की मस्ती, आनंद, उल्लास के साथ गूंजायमान हो रहा था। ग्रामीण बच्चों के साथ आलोक इंटरेक्ट् क्लब हिरण मगरी बच्चें भारतीय खेल अगूंठा ऊपर-नीचे, सितोलिया, रूमाल पकड़, गोला चक्कर, रस्साकस्सी का आनंद ले रहे थे। हर एक ग्रामीण बच्चें के चेहरे पर मुस्कान थी।
अवसर था डॉ. प्रदीप कुमावत के नेतृत्व में आलोक संस्थान, आलोक इंटरेक्ट क्लब, रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर, भारत विकास परिषद्, ह्मेनिटी इन्फिनाईट, आलोक समाज सेवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित “उनके घर भी दीया जले महाभियान” के  मुख्य एवं समापन समारोह का।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रदीप कुमावत ने जानकारी देते हुये बताया कि उनके घर भी दीया जले महाभियान अपने आप में ग्रामीण और शहरी बच्चों के साथ एक मेले के रूप मे स्थापित हुआ जिसमें कालीवास गांव में सवेरे सवेर ही पहुँच कर ग्रामीण बच्चों के साथ आलोक इंटरेक्ट् क्लब के बच्चों ने खूब भारतीय खेलों का आनंद लिया। ग्रामीण क्षेत्र के लगभग तीन सो  बच्चों के साथ आलोक इंटरेक्ट् के बच्चों ने खेल खेले तथा आपस में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमावत ने बच्चो को  51  लाफटर  योग कराकर छात्र-छात्राओं को स्वास्थ की जानकारी दी तथा लाइव डेमो करते हुये उनको हाथ धोने के तरीके बताए और खुद बच्चों के हाथ धोकर दिखाया तथा सभी सदस्यों ने बच्चों के हाथ धुलाना सिखाया।
भारत विकास परिषद मेवाड़ के सदस्यों ने बच्चों को मुंह में मिठाई खिलाकर उनके साथ समरसता और संस्कार का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मिठाई, थाली, गिलास, चम्मच, कटोरी, जग,  टूथपेस्ट,  साबुन,  शक्कर, चावल सहित दैनिक जरूरतों की अनेक सामग्री जो विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, आलोक संस्थान के बच्चों, अभिभावकों द्वारा एकत्र की गयी थी ग्रामीण बच्चों को वितरित की गयी।
इस अवसर पर आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत, रोटरी क्लब आफ उदयपुर के अध्यक्ष गिरिश मेहता, सचिव  विवेक व्यास, पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी, ह्मेनिटी इन्फिनाईट के चेयरमेन फाउण्डर  प्रेमसिंह धींगरा, भारत विकास परिशद् मेवाड के अध्यक्ष पंकज जैन, विनोद त्रिपाठी, शशांक टांक, प्रतीक कुमावत, मनीष तिवारी, हितीशा कुमावत  सहित गणमान्य उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!