राजीविका कर्मचारियों ने मानव शृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश

राजसमन्द 30 अक्टूबर। जिले में संचालित राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) के विभिन्न कर्मचारियों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद् राहुल जैन के निर्देशन एवं जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. सुमन अजमेरा के मार्गदर्शन में जिले के लंगोट चौराहा पर मानव शृंखला बनाकर सुदृढ़ लोकतंत्र हेतु अपने मताधिकार का उपयोग करने का संदेश दिया। इससे पूर्व पुलिस प्रशासन के सहयोग से राजीविका के जिला कार्यालय से लंगोट चौराहा तक रैली निकाली गई जिसमें हाथों में तख्तियां लेकर नारों की गूंज के साथ सभी कर्मचारी दल लंगोट चौराहा पहुंचे, जहां पर मानव शृंखला बनाकर सभी ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली एवं जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला प्रबंधक भेरूलाल बुनकर, मंजू चौहान, कमल मारू, मनीष मेवाड़ा, अजय माली, जिला लेखाकार हेमन्त छीपा, केशियर रवि शंकर तिवाड़ी, वाईपी. श्रेया हाजरा सहित समस्त ब्लॉक परियोजना प्रबध्ंाक एवं सहयोगी स्टाफ सहित लगभग 65 कर्मचारियों ने भाग लिया।

विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष व स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध में सेमेस्टर प्रणाली लागू
राजसमन्द 30 अक्टूबर। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुमन बडोला ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर  महाविद्यालय राजसमंद सहित सभी संबद्ध महाविद्यालय में नियमित स्नातक प्रथम वर्ष व स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध में सत्र 2023.24 से नई शिक्षा नीति 2020 लागू कर दी गई है। प्रथम सेमेस्टर जुलाई 2023 से दिसंबर 2023 तक रहेगा। सेमेस्टर के अंत में परीक्षा आयोजित की जायेगी। विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन महाविद्यालय स्तर पर किया जाएगा जिसके अंग मुख्य परीक्षा में शामिल किए जाएंगे।
प्रो.दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन के तहत परीक्षाए प्रोजेक्ट वर्कए सेमिनार एवं क्विज में भाग लेना एवं 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी उन्हें परीक्षा में बैठने से वंचित किया जाएगा।
परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों को अकादमिक बैंक खाता बनाना अनिवार्य होगा। इस हेतु विद्यार्थी अपने विषय अध्यापक से संपर्क कर सकते हैं इसके अभाव में परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा। अकादमिक बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट ूूूण्उसेनण्ंबण्पद होम पेज पर भी उपलब्ध है ।
ये रहेगी अकादमिक बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया
ूूूण्ंइबण्हवअण्पद पर जाएं और उल ंबबवनदज पर क्लिक करें। नए उपयोगकर्ता के लिए ष्मेरी पहचान के लिए साइन अप करें। पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। अब आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा। सभी आवश्यक विवरण भरें और वेरीफाई पर क्लिक करें। विद्यार्थी को एबीसी आईडी जो 12 अंक की होगी वो मिलेगी।

आयुर्वेद शिविर का आयोजन किया गया
नाथद्वारा 30 अक्टूबर। आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नाथद्वारा के सहयोग आज चिकित्सालय परिसर में आयुर्वेद वात रोग व पंचकर्म चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार जांगिड़ के बताएं अनुसार शिविर में डॉक्टर दिव्य प्रकाश व डॉक्टर गीतांजलि के द्वारा साइटिका दर्द, जानु शूल कन्धे दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द एवम वेरीकोज वेन से पीड़ित 74 रोगियो की जांच कर चिकित्सा परामर्श व दवाइयां वितरित की गई। जिसमंे से 10 रोगियों को पंचकर्म चिकित्सा के अन्तर्गत कमर दर्द मे 3 कटि बस्त, घुटनों के दर्द मे 2 जानुधारा, माइग्रेन में 1 शिरोधारा, वेरीकोज वेन मे 1 रक्तमोक्षण, कंधे के दर्द मे 2 स्वेदन कर्म, गर्दन के दर्द मे 1 ग्रीवा बस्ती दी गई। शिविर का शुभारम्भ दानदाता शंकर सिंह शिवम् फार्मेसी नाथद्वारा व रिटायर्ड निर्मला गुर्जर वरिष्ठ नर्स एवम क्।व् डॉक्टर हरीश गहलोत के सानिध्य मे दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। शिविर में छैल कुंवर, मधु, सूचिका गुर्जर, लोकेश, जसोदा, काजोल, अन्नू सिंह, पारुल, जितेंद्र व पुष्पा आदि ने सहयोग किया। शिविर के दौरान दानदाता शंकर सिंह शिवम् फार्मेसी नाथद्वारा के द्वारा 4 कुर्सीया व रिटायर्ड निर्मला गुर्जर वरिष्ठ नर्स के द्वारा 5 कुर्सिया चिकित्सालय को भेंट की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!