नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
उदयपुर, 23 अक्टूबर। शहर के सूरज पोल, उदिया पोल, चेटक सर्कल, दिल्ली गेट और मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के दो हॉटस्पॉट पर एंटीस्मोक गन स्थापित किए जायेंगे जिनके माध्यम से शहर की वायु को शुद्ध रखा जाएगा।
जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की बैठक में संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में वायु प्रदूषण को निम्नतम स्तर पर लाने पर जोर दिया। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत इन चिन्हित सभी 6 हॉटस्पॉट पर एंटीस्मोक गन लगाने का कार्य नगर निगम को करना है। उसके लिए बजट उपलब्ध करवाया गया है। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता भी जताई गई। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को योजना बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप वन संरक्षक उत्तर अजय चित्तौड़ा, नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत, अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी सहित राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
उदयपुर, 23 अक्टूबर। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार 24 अक्टूबर को विजयादशमी व मूर्ति विसर्जन पर्व के दृष्टिगत कानून व व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजीव द्विवेदी ने एक आदेश जारी कर जुलूस के आगे व गांधी ग्राउण्ड गेट नंबर 1 के लिए गिर्वा तहसीलदार, जुलूस के पीछे व गांधी ग्राउण्ड गेट नंबर 2 के लिए बड़गांव तहसीलदार, जुलूस के मध्य व गांधी ग्राउण्ड भण्डारी दर्शक मंडप के लिए जिला विकास प्राधिकरण तहसीलदार, सूरजरपोल, भूपालपुरा, प्रतापनगर, हाथीपोल व नाई थाना क्षेत्र के लिए गिर्वा के नायक तहसीलदार, हाथीपोल, घंटाघर व धानमण्डी, अंबामाता व सुखेर के लिए बड़गांव के नायब तहसीलदार तथा गोवर्धन विलास व सविना के लिए एसीएम गिर्वा के नायब तहसीलदार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
अधिक से अधिक मतदान के लिए किया प्रेरित
उदयपुर, 23 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता के तहत श्रीजी नवयुवक मंडल एवं व्यापार संघ नाडा खाडा बापू बाजार में गरबा कार्यक्रम में मतदान का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही 27 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने संबंधी जानकारी दी और सी विजिल ऐप डाउनलोड करने के साथ अन्य उपयोगी जानकारी दी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभागपुरा में भी मतदान का महत्व को समझाते हुए विशेष कर प्रथम बार मतदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
झाडोल के मतदान केंद्र गरणवास, अदकलिया, ओगणा, बिरोठी, आमड़ा पर आम मतदाताओं को मतदान करने संबंधी प्रेरित किया, साथ ही अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करने ,वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम एप, सी विजिल एप ,1950 पर एमसीसी संबंधित शिकायत केवाईसी एप, 80 वर्ष से अधिक मतदाता व विशेष दिव्यांगजनों के लिए घर से मतदान करने संबंधी जानकारी दी गई।
