उदयपुर 17 अक्टूबर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 30 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित लैग्वेज लेब का शुभारंभ मंगलवार को कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने फीता काट कर किया। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों की जानकारी के साथ साथ भाषा पर एक अधिकार होना अति आवश्यक है इसी को ध्यान में रखते हुए इस लेब का निर्माण कराया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को छह माह का इंग्लिश स्पीकिंग सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा सीखने के आधारभूत आयाम सिखाये जायेंगे जिसमें सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखने से संबंधित सभी कौशलों का विस्तृत रूप से अभ्यास कराया जाएगा जिससे विधार्थियों में भाषा कौशल में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया इस पाठ्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर की अंग्रेजी भाषा को किस तरह से बोला जाए इसका कौशल भी प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग, डाॅ. रचना राठौड़, डाॅ. बलिदान जैन, डाॅ. अमी राठौड, समन्वयक रूपल सिंह तोमऱ सहित अकादमिक, गैर अकादमिक सदस्य उपस्थि थे।
यह जानकारी नीजि सचिव कृष्णकांत कुमावत ने दी।
अत्याधुनिक कम्प्यूटर लेब का किया शुभारंभ
