बीटीपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची

उदयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने सोमवार को अपने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें उदयपुर जिले से 3, बांसवाड़ा से 2, डूंगरपुर, झालावाड़, पाली और बाड़मेर से एक—एक उम्मीदवारों की घोषणा की है।
बीटीपी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वेलाराम घोघरा ने बताया की विधानसभा चुनावों में पार्टी इस बार प्रदेश की 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने जा रही है। पहली सूची में 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। अगले दिनों में दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।
डॉ. घोघरा ने बताया कि पहली सूची में उदयपुर जिले खेरवाड़ा से पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण परमार की उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह उदयपुर के झाड़ोल से डॉ. देव डामोर तथा सलूंबर सीट से प्रकाश खराड़ी को उतारा गया है।
जबकि डूंगरपुर के चौरासी विधानसभा क्षेत्र से रणछोड़ ताबियाड को उम्मीदवार बनाया है, जो बीटीपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं। वहीं वहीं बांसवाड़ा के बागीदौरा से बसंत गरासिया, कुशलगढ़ से देवचंद मावी, झालावाड़ के मोरथला से राजकुमार कटारा, बाड़मेर के शिव से तगाराम भील और पाली जिले की बाली सीट से मुगलाराम  को उम्मीदवार घोषित किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!