उदयपुर.जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़- मारवाड़ रीजन के तत्वाधान में जेएसजी सुप्रीम द्वारा लक्ष्मी लाल चंडालिया की स्मृति में फील्ड क्लब मैदान पर चल रही जेएसजी प्रीमियर लीग में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल रवेले गए। नितुल चंडालिया ने बताया कि शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल खेले जांएगे। जेएसजी युवा फोरम, स्टार अन्य टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अतुल चंडालिया ने बताया कि टूर्नामेंट का शनिवार को समापन समोरह होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया होंगे। शुक्रवार को कार्यक्रम में अतिथि सभापति युधिष्टिर कुमावत, मनोहर चोैधरी,सुष्मा कुमावत, करण सिंह शक्तावत, सत्यनारायण मोची, कमलेश जवारिया,गोपाल सालवी, विजयलक्ष्मी कुमावत, ओंकार ओड़, धीरज ओड़, श्याम छाबड़ा, कैलाश वर्मा, विकास वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
जेएसपीएल का समापन आज, असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया होंगे मुख्य तिथि
