फतहनगर। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलाना कला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर मेहंदी एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में भाग लेकर मतदाताओं को जागृत किया। साथ ही सभी मातृशक्ति ने संकल्प लिया कि इस बार पोलिंग बूथ पर 80 प्रतिशत मतदान का रेशा रहेगा। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम दीक्षा सुथार,द्वितीय सुहानी खटीक एवं तृतीय तनिषा जैन रही। महेश चंद्र विजयवर्गीय ने कहा कि प्रत्येक घर-घर को संदेश मिले कि मतदान अवश्य करें। सुरेश कुमार देशबन्धु ने बालकों से कहा कि आते-जाते मतदाताओं से कहो कि मारो केणों,वोट देणों। सुपरवाइजर एवं बीएलओ द्वारा सभी मतदाताओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और गांव का मतदान प्रतिशत बढ़ाएं। इस दौरान स्विप के सदस्य शांतिलाल मीणा, प्रेमशंकर सालवी, सुपर वाइजर कमलेश कुमार शर्मा,बीएलओ मनोज कुमार गुसर, शांतिलाल खटीक, जोरावर रेगर, बालिकाओं में योगिता खटीक, सुहानी खटीक, तनिषा जैन, भूमिका माली, माही, ज्योति, दीक्षा सुथार,रोनक आदि उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रमः मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लिया संकल्प
